मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम लोकसभा चुनावी खबरें:करेली के व्यक्ति ने जमा किया निर्दलीय नामांकन, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित
होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को दूसरा नामांकन जमा हुआ। करेली जिला नरसिंहपुर के रहने वाले राकेश पिता रामप्रसाद ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी सोनिया मीना ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। अब तक होशंगाबाद-नरसिंहपुर सीट पर 2 अभ्यर्थियों के नामांकन जमा हो चुके है। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन जमा किया था। अब 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन जमा नहीं होंगे। 2,3,4 अप्रैल नामांकन जमा होंगे। शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष में निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं के मध्य संपर्क करने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत रजिस्टर के लिए जिला स्तर पर शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया है। नियंत्रण कक्ष कलेक्टर भवन के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत है। उक्त जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण एवं सी-विजिल कक्ष के लिए नवीन संशोधित आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर असमनराम चिरावन को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रियंका भलावी एवं जय सौलंकी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आम जनता अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर अथवा जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07574-251292 के माध्यम से शिकायत कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लिखित में जिला निर्वाचन कार्यालय को भी शिकायत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त नागरिक सी विजिल मोबाईल एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिसमें 100 मिनिट के भीतर कार्यवाही करके शिकायतों का निराकरण कराया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lDeGJqt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lDeGJqt
via IFTTT
Comments
Post a Comment