मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रतलाम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिकत गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड, आसिफ पिता असलम घोसी निवासी अशोक नगर, उमंग पिता रामलाल राठौर निवासी सरस्वती नगर, शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार निवासी चमारिया नाका करमदी रोड, अजय उर्फ सन्नी मिश्रा पिता राजेंद्र मिश्रा निवासी बोहरे की चाल जावरा रोड, गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत निवासी मुखर्जी नगर. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी सज्जनमिल रोड, राकेश पिता कैलाश चंद्र चौरसिया निवासी नयागांव राजगढ़, आशीष पिता संजय भामी निवासी धीरजशाह नगर, लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी निवासी ओसवाल नगर एवं लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक निवासी सुभाष नगर सभी रतलाम को जेल भेज दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HPOTptG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HPOTptG
via IFTTT
Comments
Post a Comment