मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
होली मनाने आया था घर, पकड़ा गया बदमाश:कमर पर लगा था देसी कट्टा, जेब में मिले कारतूस, तीन हजार था इनाम
ग्वालियर में तीन हजार रुपए के इनामी बदमाश को बिजौली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इनामी की तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस ने पकडे गए इनामी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुट गई है। बदमाश होली का त्योहार मनाने के लिए घर आया था। पुलिस अब पूछताछ कर पकड़े गए आरोपी से उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बिजौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अनु बेनीवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश पारसेन गांव में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पारसेन में दबिश दी, तो एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और जिन्दा राउंड मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने आई। अभी पुलिस पकड़े गए बदमाश पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर ही रही थी कि पता लगा कि आरोपी छोटू उर्फ रामवीर गुर्जर तिघरा थाने में लूट के मामले में फरार है और उस पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी के ससुराल से मिला था पुलिस को क्लू बताया गया है कि इसी बदमाश को तीन दिन से पुलिस तलाश में लगी थी और बीती रात उसकी ससुराल में दबिश दी तो आरोपी की सूचना मिली थी कि वह आज सुबह अपने घर पहुंचेगा और इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी की प्लानिंग कर ली और जैसे ही आरोपी अपने घर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया है
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wUqHXyv
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wUqHXyv
via IFTTT
Comments
Post a Comment