मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिण्ड शहर के प्रमुख मार्ग पर नशे में चूर एक युवक के द्वारा दोपहर के समय जमकर बवाल मचाया गया है। उक्त नशेड़ी ने सड़क पर जमकर पत्थर फेंके। फिर नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों से सड़क पर पड़े पत्थरों को उठाए। दरअसल यह मामला शनिवार दोपहर का है। शहर के परेड़ चौराहे से कोतवाली के बीच स्थित अग्रसेन चौराहा पर एक नशे में धुत होकर उपटाक हरकत करने लगा। नशेड़ी ने जमकर सड़क पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। नशेड़ी की यह हरकत देख लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर आने जाने वाले वाहन साइड से खड़े हो गए। व्यापारियों ने भी अपनी सुरक्षा करना शुरू कर दी। नशेड़ी के धमाल से दुकानदार सहम गए। उसके द्वारा असभ्य शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। सड़क पर पत्थर फेंकने के बाद युवक साइड में जाकर गिर गया। यह सब तीन से चार मिनट ही चला। जब उसका हंगामा बंद हुआ। इसी बीच स्थानीय युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाए और नशे की हालत में पड़े युवकअको होकस जोन में लिटाया। इसके बाद मांजरा साफ हुआ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wqYjvL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wqYjvL
via IFTTT
Comments
Post a Comment