मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम जिले के मरोड़ा-राजौन गांव के बीच तवा नदी पर बने कच्चे अवैध पुल पर गाड़ी निकालने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने बुलेरो वाहन बाइक पर चढ़ा दी। जिससे बाइक चला रहा युवक गिर गया। युवक ने बुलेरो वाहन भी रिवर्स निकाल लिया। रजौन के राहुल कीर नाम के युवक व उसके साथियों ने मरोड़ा के युवक से मारपीट भी की। घटना में युवक सचिन यादव को पैर में चोट आई। उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराय गया है। सूत्रों के मुताबिक तवा नदी पर मरोड़ा से माखनगर की तरफ आने-जाने के लिए हर साल कच्चे पुल का निर्माण होता है। इस पुल से निकलने के कुछ युवकों ने रुपए वसूले जाते है। घायल सचिन यादव ने बताया आज सोमवार शाम 4 बजे मैं पुल से निकल रहा था, पुल से निकलने के लिए मुझसे राहुल कीर ने रुपए मांगे। मैंने जब कहा कि लोकल का ही रहने वाला हूं, तो मुझसे राहुल ने विवाद किया। मारपीट की। फिर बुलेरो मेरी बाइक पर चढ़ा दी। जिससे मेरे ऊपर बाइक गिर गई। फिर बुलेरो गाड़ी रिवर्स लेकर दोबारा बाइक पर चढ़ा दी। युवक को इटारसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल ने बताया तवा नदी पर विवाद हुआ है। बाइक चालक युवक से मारपीट व गाड़ी से टक्कर मारने की बात मुझे पता चली है। पूरी घटना की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yJLcQj4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yJLcQj4
via IFTTT
Comments
Post a Comment