जो अपने संकल्प पथ से ना हिले वो है अहिल्या:लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में शामिल हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, स्मृति ईरानी Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

जो अपने संकल्प पथ से ना हिले वो है अहिल्या:लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में शामिल हुई पद्मश्री मालिनी अवस्थी, स्मृति ईरानी

मां अहिल्या ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया। श्रेष्ठ भारत के निर्माण की कल्पना को साकार करते हुए अहिल्या देवी ने लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की। लोकहित का संकल्प लेकर आपने एक महारानी नहीं बल्कि एक मां की तरह अपने राज्य को संचालित किया। उन्होंने धर्म आधारित राज्य की कल्पना को स्थापित किया और एक ऋषि की तरह जीवन जीया। मां अहिल्या का तेज और तप भारत की हर मातृ शक्ति में है, जिसे प्रेरणा बनाकर समाज कल्याण के लिए सभी मातृ शक्ति को आगे आना चाहिए। यह विचार शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समापन समारोह में प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए मालिनी ने कहा कि मालवा की प्रजा ने अहिल्या देवी के रूप में शासक नहीं वरन "मां" को पाया था। उनके संकल्प को कभी हिलाया न जा सके वे अहिल्या थी। लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी वर्ष समारोह समिति द्वारा बास्केटबाल काम्पलेक्स में "मैं भी अहिल्या" कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थी। मुख्य वक्ता पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मां अहिल्या को मातृ शक्ति के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि कल्याणकारी राज्य की नींव में तप और ज्ञान निहित रहता है। मां अहिल्या में तप और ज्ञान के साथ ही वीर और शक्ति भाव भी था। खास बात यह थी कि अहिल्या बाई के सभी गुणों का आधार धर्म ही था, जिसके कारण उनका समाज के प्रति दृष्टिकोण अलग था। धर्म आधारित राज्य व्यवस्था के कारण ही आज भी अहिल्या माता आम लोगों के मन में जीवित है। भारत की हर स्त्री में आज भी मां अहिल्या मौजूद है। उन्होंने कहा कि अहिल्या देवी के जीवन को देखे तो पता चलता है कि वे एक रानी नहीं थी, बल्कि वे एक देवी थी, एक पूर्ण स्त्री थी। उनमें एक कुशल प्रशासक के सारे गुण तो थे ही लेकिन चातुर्य नीति में भी कुशल थी। उनमें करूणा का भाव था तो भक्ति का भाव भी। उनका पूरा जीवन ही प्रेरणादायी था। अवस्थी ने कहा, एक समय जब हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, तब अहिल्या बाई ने पूरे देश में मंदिरों का न केवल संरक्षण किया बल्कि नए मंदिर भी बनवाएं। यह उनकी आध्यात्मिक चेतना ही थी। अहिल्या बाई भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की वाहक थी। उन्होंने एक श्रेष्ठ भारत की कल्पना उस समय कर ली थी, जब अन्य शासक इस बारे में सोचता भी नहीं था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए जो आज भी प्रेरणा देते हैं। साथ ही उपेक्षित जनजातीय समाज को भी आगे आने के लिये कदम उठाये, जो प्रेरणादायी थे। अहिल्या बाई वास्तव में भारत की वास्तविक शक्ति का प्रतीक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा मां अहिल्या केवल मातृ शक्ति के लिए नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। मां अहिल्या ने धर्म के पथ पर चलकर राज्य को संचालित किया, जिसके कारण वे सालों बाद भी वंदनीय है। संकल्प को शब्दों में पिरोना आसान है लेकिन जीवन में उतारकर उसे जीवन में प्रदर्शित करना कठिन है। उससे भी कठिन है संकल्प को संस्कारों में परिवर्तित कर जीवन में साकार रूप में स्थापित करना। मां अहिल्या ने अपने संकल्प को न केवल जीवन में उतारा बल्कि उसे संस्कारों में स्थापित भी किया। आपने अपने राज्य में जो भी काम किए, उनमें जनकल्याण की भावना निहित थी। मां अहिल्या सही अर्थों में कल्याणी थी। आज लोकमाता के जीवन दर्शन को, चरित्र को, संस्कारों को जीवन में अपनाकर उन्हें चरितार्थ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या का जीवन दर्शन से भरा हुआ है, जिस पर आज विचार कर उसे अपनाने की आवश्यकता है। आज सेना में 17 महिला अधिकारियों की पहली बैंच एनडीए से निकली है, जो हमारे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। मां अहिल्या ने तो सालों पहले 500 मातृ शक्तियों की सेना बना ली थी, जिसने कई सेनाओं को हराया। यही वास्तव में महिला सशक्तिकरण था। जनकल्याण के लिए बल का प्रयोग नहीं किया। आने वाले कल को यदि स्वर्णिम बनाना है तो राज्य की व्यवस्था के केंद्र में जनकल्याण और धर्म ही होना चाहिये। केंद्रीय समिति की प्रमुख श्रीमती चंद्रकला पारिया ने अहिल्या बाई को सही अर्थों में वीरांगना बताया। उन्होंने कहा स्त्री यदि पत्नी, मां, बहन हो सकती है तो वह दुर्गा भी हो सकती है। मां अहिल्या बाई वास्तव में दुर्गा थी। मां अहिल्या बाई केवल भारत की नहीं बल्कि विश्व की नारी शक्ति का प्रतिमान है। नारी के चारों प्रतिमान अहिल्या बाई में निहित थे। समिति की संरक्षक सोनल मानसिंह ने कि मां अहिल्या राज्य शासन के सभी सिद्धांतों में निष्णात थीं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि माता अहिल्या के नाम पर लोकमाता अहिल्या गौरव सम्मान प्रारंभ किया जाना चाहिए और माता अहिल्या के जीवन को पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में माता अहिल्या के जीवन पर आधारित पुस्तक "एन इटर्नल फ्लेम" का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के लेखक विनाश मुले ने पुस्तक में सम्मिलित विषय वस्तु का विवरण दिया। आरंभ में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद भानपुरा पीठ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पद्म विभूषण मानसिंह, भारती कुशवाह, मीरा दवे, मनोज फड़नीस, उदयराजे होलकर, माला ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में कई बार भारत माता के जयकारे लगे। संचालन संगीता चौहान ने किया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fpmLCH2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...