मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
महिला और दो साल की मासूम पर चाकू से हमला:गर्दन और अंगूठे में गंभीर चोट, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
ईटखेड़ी स्थित ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन और बच्ची के अंगूठे में गंभीर चोट आई है। घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कचनारिया (आष्टा) निवासी रेनू उर्फ सपना फूलमाली (29) अपने पति रितेश फूलमाली और दो बच्चों के साथ ग्रीनपार्क सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे उसी बिल्डिंग में रहने वाला युवक मुकेश रविदास (22) अचानक रेनू के घर में घुस आया। पुराने विवाद को लेकर वह रेनू से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रेनू से मारपीट शुरू कर दी। गर्दन पर चाकू मारा, गोद में बैठी बच्ची भी घायल हमले के दौरान मुकेश ने रेनू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन के पीछे गंभीर चोट आ गई। वहीं रेनू की गोद में बैठी दो साल की मासूम अनन्या के अंगूठे पर भी चाकू लग गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मुकेश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग चुका था। लोगों ने तुरंत घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात की वजह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5Vv1wyz
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5Vv1wyz
via IFTTT
Comments
Post a Comment