मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम में 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती:सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, शाम को किया गया दीपदान
वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को नर्मदा तटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंचे और दिनभर पूजन-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। शाम को 8 बजे मां नर्मदा की महाआरती हुई, जिसमें 251 दीप जलाकर मां को अर्पित किए गए। बनारस की तर्ज पर होने वाली इस भव्य आरती ने श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव कराया। सुबह से ही नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई परिवार और साधु-संत दूर-दूर से मां नर्मदा में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद पूजन और मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को हुआ आरती का दिव्य आयोजन शाम 8 बजे आरती की शुरुआत आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती की गई। नर्मदा घाट रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण 'हर हर नर्मदे' के जयकारों से गूंज उठा। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां की आराधना में लीन हो गए। 2010 से हो रही यह परंपरा महाआरती समिति के प्रशांत दुबे ने बताया कि नर्मदा महाआरती की शुरुआत वर्ष 2010 में गंगा दशहरा के अवसर पर की गई थी। तब से हर पूर्णिमा पर यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब यह परंपरा 25वें वर्ष की ओर अग्रसर है और बनारस की तरह यहां भी हर पूर्णिमा पर मां की आरती होती है। देखिए तस्वीरें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ep7H9S8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ep7H9S8
via IFTTT
Comments
Post a Comment