मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नींद की गोलियां खिलाकर जेवर-नकदी ले गई महिला चोर:ग्वालियर में शादी से डबरा लौट रही थी बुजुर्ग महिला, जयारोग्य अस्पताल के पास की वारदात
ग्वालियर में एक महिला चोर ने शादी समारोह से लौट रही महिला को नींद की गोलियां खिलाकर डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना कंपू थाना क्षेत्र के जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सामने हुई। डबरा देहात के बृजपुर की रहने वाली 58 वर्षीय कैलाशी बाई 29 अप्रैल को गणेशपुरा में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गई थी। वापसी में वे टेम्पो से लौट रहीं थीं। टेम्पो में एक अन्य महिला भी सवार हुई। उसने कैलाशी बाई से बातचीत की और बताया कि वह भी डबरा जा रही है। महिला ने टेम्पो का किराया भी चुका दिया। टेम्पो से उतरते समय कैलाशी बाई को कमर में दर्द हुआ। अज्ञात महिला उन्हें जयारोग्य अस्पताल ले गई। वहां न्यूरोलॉजी विभाग के पास बिठाकर दवा लेने का बहाना बनाया। लौटकर उसने कैलाशी बाई को छह गोलियां खिलाई। गोलियों के प्रभाव से कैलाशी बाई बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला जेवर चुराकर फरार हो गई। अस्पताल के गार्ड को कैलाशी बाई बेहोश हालत में मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jab7Srm
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jab7Srm
via IFTTT
Comments
Post a Comment