मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में मैनेजर को कार से कुचलने की कोशिश:रोशनपुरा चौराहे पर रॉन्ग साइड आ रही एसयूवी ने मारी टक्कर; दोनों पैर फैक्चर
भोपाल में एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल, एक अस्पताल के मैनेजर को एक सफेद एसयूवी कार चालक ने पहले टक्कर मारी, विरोध जताया तो दूसरी बार जान से मारने की कोशिश करते हुए कार से कुचलने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पीड़ित रत्नाकर को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोनों पैर के पंजे फैक्चर हैं। पूरे शरीर में अंदरूनी चोट आई हैं। मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के रोशनपुरा चौराहे की है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बंसल अस्पताल के मैनेजर रत्नाकर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। ग्रीन सिग्नल पर जब वे रोशनपुरा से आगे बढ़े, तभी जहांगीराबाद की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही सफेद एसयूवी ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और पॉलिटेक्निक की तरफ भाग निकली। रत्नाकर ने बाइक से उसका पीछा किया और कमला पार्क दरगाह के पास कार को रोक लिया। कार का नंबर MP04-ZT 9997 नोट कर उन्होंने ड्राइवर से बात करनी चाही, तो वह भड़क गया। उसने कहा, तू मेरे पीछे कैसे आया, अब सड़क पर गाड़ी चला कर दिखा। फिर राजाभोज सेतु पर हमला धमकी के बाद ने मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद रत्नाकर आगे बढ़े, कार चालक ने जानबूझकर कार मोड़कर उन्हें कुचलने की कोशिश की। रत्नाकर बाइक समेत गिर गए। भाग्यवश, रत्नाकर ने समय रहते खुद को गाड़ी के नीचे आने से बचा लिया। जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनके दोनों पैर टूट गए और कई अंगों में चोट आई। पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद रत्नाकर ने बंसल अस्पताल में फोन कर खुद एम्बुलेंस मंगवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v5JTEnu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v5JTEnu
via IFTTT
Comments
Post a Comment