मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बढ़ोतरी की है। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा 2025 में भाग लिया था और वे या तो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ी राहत की खबर है। नई तारीखें: छात्र mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें। यह फैसला उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहली तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे या अब अंक सुधार की योजना बना रहे हैं। द्वितीय परीक्षा छात्रों को एक और अवसर देती है, जिससे वे वर्ष बर्बाद किए बिना आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kC2GM4f
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kC2GM4f
via IFTTT
Comments
Post a Comment