मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:जिला कोर्ट ने दलीलों को नहीं माना आधार; संघ और पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान शिव पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका इस आधार पर प्रस्तुत की थी संघ ना तो कोई पंजीकृत ट्रस्ट है और न ही संस्था है। खाकी रंग की नेकर कोई भी पहन सकता। संघ की यूनिफॉर्म बदलकर फूल पेंट हो गई है। इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि यह कार्टून आरोपी ने बनाया है। फरियादी एडवोकेट विनय जोशी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ हरिद्वार में भी केस दर्ज है। उसने फिर से अपराध किया है। अभियोजन की ओर से एजीपी लीलाधर पाटीदार ने बताया कि केस प्राथमिक जांच स्तर पर होकर अभी अनुसंधान शेष है। इन आपत्तियों के बाद कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qw3V0n1
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qw3V0n1
via IFTTT
Comments
Post a Comment