मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एक जमीन पर दो लोगों का दावा, चलीं गोलियां:प्रॉपर्टी डीलर को बंदूकों के बट से पीटा; बाइक तोड़ी, बोले- जमीन मत खरीदना
ग्वालियर में एक जमीन पर दो लोग अपना-अपना दावा जता रहे थे। इसी दौरान जब एक प्रॉपर्टी डीलर जमीन देखने पहुंचा, तो एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले चार से पांच गोलियां हवा में चलाईं, फिर प्रॉपर्टी डीलर को बंदूक की बट से बेरहमी से पीटा। उन्होंने डीलर की बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद हमलावर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते धमकी देकर गए कि 'यह जमीन मत खरीदना, वरना जान से मार देंगे। यह घटना रविवार को चकरायपुरा के हार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर लिया है। शहर के शताब्दीपुरम निवासी आकाश पुत्र सिद्धार्थ सिंह भदौरिया प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करता है। कुछ समय पूर्व उसने चकरायपुरा में रामदुलारे किरार से 13 विस्वा जमीन का अनुबंध किया है। रविवार को वह उसकी नपती कराने के लिए रामदुलारे और उसके बेटे मनीष किरार के साथ जमीन पर पहुंचा था। रामदुलारे और मनीष उसको जमीन बता रहे थे कि तभी वहां अरविन्द कंषाना निवासी महाराजपुरा, गब्बर जाटव, मुकेश गुर्जर और हद्दु गुर्जर आए और जमीन अपनी बताते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी लाठी, डंडों और राइफल के बटों से मारपीट शुरू कर दी। बंदूक के बट से बेहरमी से पीटा है। बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग इसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देखकर आस-पास के खेतों पर मौजूद लोग वहां से भाग निकले। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने फायरिंग कर रहे बदमाशों का वीडियो बना लिया। थाना प्रभारी पुरानी छावनी क्षमा राजौरिया ने बताया एक जमीन को लेकर कुछ बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी से मारपीट कर अंधाधुंध फायरिंग की है। मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JS76CeP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JS76CeP
via IFTTT
Comments
Post a Comment