मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, हथियार लेकर चलने पर रोक:देवास में धारा 163 के तहत प्रतिबंध; सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे
देवास में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने, हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई गई है। लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं कर सकेंगे। धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी स्थान पर बिना अनुमति टेंट या पंडाल का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। सड़कों पर एकत्र होकर यातायात बाधित करना या किसी के आवागमन में रुकावट डालना भी प्रतिबंधित है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)(2) के तहत जारी इन आदेशों में कई प्रतिबंध शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति या समूह फेसबुक, वॉट्सऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश, चित्र या टिप्पणियां नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध शासकीय कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक छूट दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ItzuTMQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ItzuTMQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment