मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी:बेटी ने कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई FIR, परिचित-बैंक कर्मचारी पर मिलीभगत का संदेह
कोहेफिजा इलाके में एक रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने बैंक चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से मोटी रकम निकाल ली। जब पीड़ित इंजीनियर खुद बैंक पहुंचे, तब उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। डॉ. बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड इंजीनियर कमलाकर विनायक खांडेकर का खाता दाता कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। मामले की शिकायत उनकी बेटी डॉ. रश्मि ने कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई है। डॉ. रश्मि विदिशा में चिकित्सक हैं, जबकि उनके पति हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर हैं। 28 फरवरी से 1 मई के बीच हुए ट्रांजैक्शन पुलिस के अनुसार, कमलाकर खांडेकर कुछ दिन पहले जब बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से बीते कुछ महीनों में बड़े लेनदेन हुए हैं। बैंक स्टाफ ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से लेकर 1 मई के बीच उनके खाते से कुल 41 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। सीसीटीवी में दिखा एक संदेही, किसी परिचित के शामिल हाेने की आशंका पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फुटेज में एक संदेही व्यक्ति नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह ठगी किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने ही की है। इसमें बैंक के किसी कर्मचारी की भी मिलीभगत हो सकती है। फिलहाल पुलिस संदेही की पहचान करने में जुटी है और हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AO8zgwm
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AO8zgwm
via IFTTT
Comments
Post a Comment