मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद:मऊगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग अस्पताल में भर्ती
मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। ग्राम पंचायत रामपुर में 13 मई की शाम करीब 7 बजे यह घटना हुई। सड़क निर्माण के लिए पटवारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में सरकारी जमीन का सीमांकन चल रहा था। प्रभाकर शुक्ला, डमरूधर शुक्ला और राघवेंद्र शुक्ला ने सीमांकन का विरोध किया। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। उनके जाने के बाद पटवारी और आरआई की मौजूदगी में मारपीट शुरू हो गई। अधिकारी वहां से भाग निकले। घटना में ये चार लोग हुए घायल आरोपियों ने पीड़ितों के घर में घुसकर तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विनय शुक्ला, सत्य शरण शुक्ला, नीलेश शुक्ला और सुशीला शुक्ला घायल हुए। विनय शुक्ला के हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि लौर थाने में दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायलों की मेडिकल जांच के लिए मऊगंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CwWxN5J
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CwWxN5J
via IFTTT
Comments
Post a Comment