मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पलहान गांव के पास शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा-सिरमौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों पर तीन-तीन सवार थे और दोनों विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थीं। जैसे ही वाहन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में जितेंद्र रावत (15) और मोहित रावत (19) दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 13 बैकुंठपुर और मुनिराज कोल (45) निवासी हरदी क्रमांक 2 थाना मनगवां की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत गंभीर हादसे में घायल राजीव, सनी कोल और छेदी कोल को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत चिंताजनक है और इलाज जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AU82MsW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AU82MsW
via IFTTT
Comments
Post a Comment