मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डंपर ने कार को मारी टक्कर, पार्षद सहित पत्नी-बेटी घायल:तीन पलटी खाने के बाद कार से गिरा बैग, अज्ञात चोर ले उड़ा
बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में नर्मदापुरम के वार्ड 26 के पार्षद राहुल गौर, उनकी पत्नी अंशू गौर और बेटी रूपल घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए भोपाल आए थे। जैसे ही उनकी कार बीयू गेट से करीब 100 मीटर पीछे थी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर तीन पलटी खा गई। कार का गेट खुला, पत्नी सड़क पर जा गिरीं हादसे के दौरान कार का एक गेट खुल गया और पीछे बैठीं अंशू गौर झटके से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। पार्षद गौर ने बताया कि बेटी और पत्नी का सीटी स्कैन कराया गया है, रिपोर्ट सामान्य आई है। हादसे के बाद कार से पार्षद का बैग चोरी हादसे के समय पार्षद गौर का एक बैग कार में रखा था। घटना के बाद जब होश संभाला गया तो पता चला कि बैग गायब है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे का फायदा उठाकर कोई अज्ञात व्यक्ति बैग चुरा ले गया। इस बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पार्षद पहचान पत्र और बैंकिंग दस्तावेज मौजूद थे। डंपर जब्त, चालक फरार पुलिस ने मौके से डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक हादसे के बाद भाग निकला। चश्मदीदों के अनुसार डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और उसने नियंत्रण खोते हुए पीछे से कार को जोरदार टक्कर मारी। पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है। बागसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी हुए बैग की भी तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qc87GrY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Qc87GrY
via IFTTT
Comments
Post a Comment