मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बालाघाट जिले को 1 अप्रैल से जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बोरिंग करवाने पर प्रतिबंध है। लामता थाना क्षेत्र के चरेगांव चैकी के पटवारी हल्का टिटवा में एक मामला सामने आया है। कटेगांव में भवनलाल सोनडहारे के खेत में बिना अनुमति नलकूप खनन के लिए दो बोरिंग मशीनें लगाई गई थीं। सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। दोनों बोरिंग वाहन ( केए 01 एमएफ 5988 और केए 01 एए 2089) को जब्त कर चरेगांव चैकी में रखवाया गया है। एसडीएम सोनी ने बताया कि जल अभावग्रस्त क्षेत्र में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित है। इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट भेजा जाएगा। पुलिस पेयजल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sviwWKx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sviwWKx
via IFTTT
Comments
Post a Comment