मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रायपुर के भक्त ने महाकाल को दिया सोने का छत्र:9.13 ग्राम वजनी छत्र की कीमत एक लाख रुपए, मंदिर समिति ने दिया प्रसाद
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रायपुर के भक्त ने सोने का छोटा छत्र भगवान महाकाल को अर्पित किए है। मंदिर समिति ने दान प्राप्त करने के बाद दानदाता को प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुरा से आए भक्त तेजस सतपाथी ने सोने का छत्र भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किए। सोने के छत्र का कुल वजन 09.130 ग्राम है। सोने के छत्र का बाजार मूल्य करीब एक लाख रुपए बताया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा दान प्राप्त करने के बाद दानदाता को रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल का प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aM7kDeT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aM7kDeT
via IFTTT
Comments
Post a Comment