मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
घर के बक्से में छिपाकर रखा था 17 किलो गांजा:ग्वालियर में तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी
ग्वालियर में गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच व माधौगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शिव कॉलोनी गुढ़ा से पकड़ा है। उसके पास से करीब 17 किलो गांजा बरामद किया है। अब पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि यह गांजे की खेप वह किससे लेकर आया था। जिससे उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अफसरों को पता चला है कि पकड़ा गया तस्कर काफी समय से गांजा की तस्करी कर रहा है। इससे पुलिस का मानना है कि एक बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि माधौगंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी गुढ़ा में एक तस्कर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच अमित शर्मा और टीआई माधौगंज थाना प्रशांत शर्मा को सूचना की तस्दीक के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई के लिए एसआई रमाकांत उपाध्याय घेराबंदी के लिए रवाना किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदेही दिखाई दिया, जिसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह वहां से भागने लगा। शंका होते ही पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। घर में बक्से मेंं रखा था गांजा पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान 25 वर्षीय प्रवेश, पुत्र बालकिशन कुशवाह, निवासी शिव कॉलोनी, गुढ़ा के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस के डर से भाग रहा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह गांजा बेचता है और पकड़े जाने के डर से भाग रहा था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके घर में रखे एक बक्से से 17 किलो गांजा बरामद किया है। अब पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और किसे बेचता था?। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया एक तस्कर को क्राइम ब्रांच और माधौगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गुढ़ा स्थित शिव कॉलोनी से पकड़ा है। इसके पास से पुलिस ने 17 किलो गांजा बरामद किया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gIhmJ68
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gIhmJ68
via IFTTT
Comments
Post a Comment