मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आर्थिक स्थिति सुधारने विश्वविद्यालय रेवेन्यू मॉडल करें तैयार:उच्च शिक्षा मंत्री परमार बोले- विश्वविद्यालय बनें आत्मनिर्भर, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करें
भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय में दो अहम समितियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय खुद की आमदनी बढ़ाने के लिए आदर्श रेवेन्यू मॉडल तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी बचत को छोटे और लंबे समय के लिए सही जगह निवेश करें, ताकि आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों से रिक्त पदों पर भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह काम नियमों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तय मानकों के अनुसार किया जाए। इस बैठक में विश्वविद्यालयों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की। मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट की सिफारिशों का विभागीय परीक्षण किया जाएगा और जरूरी बदलाव लागू किए जाएंगे। इसी बैठक में प्राध्यापकों की भर्ती, पदोन्नति और पेंशन से जुड़ी समिति ने भी अपनी रिपोर्ट दी। इसमें सुझाव दिया गया कि कॉलेजों की तरह विश्वविद्यालयों में भी एक जैसे नियम लागू किए जाएं। परमार ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जरिए ही देश को फिर से विश्वगुरु बनाया जा सकता है, और इसके लिए जरूरी है कि हमारे विश्वविद्यालय मजबूत और आत्मनिर्भर हों। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आर्थिक सुदृढ़ीकरण समिति के अध्यक्ष प्रो. आरपी तिवारी, प्राध्यापक समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत मिश्रा, अन्य कुलपति, प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Al1rwcM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Al1rwcM
via IFTTT
Comments
Post a Comment