मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग महिला की जान:कार मालिक के घर के सामने शव रखकर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने मृतका का शव कार मालिक के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी श्याम बाई रात लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को कार मालिक के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया। प्रभारी सुरेश नागर के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/48Mo2Ep
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/48Mo2Ep
via IFTTT
Comments
Post a Comment