मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के वन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या:साथी कुक ने चिकन रोस्ट करने का कहा तो गुस्से में सिर पर मार दिया पलटा
भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया। थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार मृतक की पहचान शब्बीर खान (35) के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला था और के खजूरी सड़क इलाके के रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी का नाम राजा है, जो उसी के साथ किचन में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, राजा ने शब्बीर से चिकन रोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन शब्बीर ने बात अनसुनी कर दी। दोबारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आए राजा ने रसोई में रखा भारी पलटा उठाकर शब्बीर के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में शब्बीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, राजा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y4BYvNC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/y4BYvNC
via IFTTT
Comments
Post a Comment