मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
श्योपुर में स्कॉर्पियो ने आदिवासी बच्ची को किया घायल:कांग्रेस ने थाना घेरा, मांगा 30 लाख रुपए मुआवजा, आरोपी को 2 घंटे में मिली जमानत
श्योपुर में 26 मई को एक स्कॉर्पियो ने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक आदिवासी बालिका समेत सहरिया जनजाति के दो लोग घायल हुए। नशे में धुत आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कांग्रेस ने बुधवार शाम को कोतवाली थाने का घेराव कर तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मेहगांव भिंड का निवासी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को थाने में ही मात्र 2 घंटे में जमानत दे दी गई। कांग्रेस ने आरोपी ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घायल बालिका के परिवार को राज्य सरकार से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r836R2T
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/r836R2T
via IFTTT
Comments
Post a Comment