मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में आग, दहशत:कबाड़ा गोदाम में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट से एक कबाड़े के गोदाम में आग लग गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार रात की है। घटना का पता चलते ही दमकल अमले के साथ ही पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। प्लास्टिक में आग लगने के कारण लगातार फैलती जा रही थी। आग पर काबू करने के लिए दमकल की चार फायर ब्रिगेड लगाई गई, लेकिन देर रात तक दमकल अमला आग बुझाने में लगा रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर 80 फीसदी काबू पाया जा सका है। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि जैन कारोबारी का गोदाम है। गाेदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगल-बगल की दुकानें और घर से निकाले लोग आग तेजी से फैल रही थी और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आस-पास की दुकानों के साथ ही घरों में सावधानी के चलते बाहर निकाल लिया और बचाव में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना किया है, लेकिन प्लास्टिक में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पुलिस और दमकल विभाग का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। फिलहाल दमकल और पुलिस आग बुझाने में जुटी हुई थी। आग पर काबू पाने में लगे तीन घंटे फायर ब्रिगेड अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर के पार्किंग नंबर चार में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलने ही कंट्रोल रूम से दो गाड़ी रवाना की गई थी, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण तीन फायर ब्रिगेड और एक फोम की फायर ब्रिगेड भेजी गई थी। जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोदाम में लगे आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NUElboM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NUElboM
via IFTTT
Comments
Post a Comment