मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर की महिला ने लगाया दूसरी शादी का आरोप:बुरहानपुर के रहने वाले पति की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के पिता ने की शिकायत
बुरहानपुर के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो शादियां करने का आरोप लगाया गया है। इंदौर की रहने वाली पहली पत्नी ने सोमवार शाम शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करेगी। महिला ने बताया कि उसने 2018 में युवक से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक इंदौर में अपने मौसा के यहां रहता था। दंपती की एक साढ़े पांच साल की बेटी है। पहली पत्नी ने बताया कि उसने पति को पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसका भुगतान उसके खाते से हुआ था। बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया: पिता इसी बीच दूसरी पत्नी के पिता ने भी थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी अपनी मां के साथ एक गांव में जहां मेरी ससुराल है छुट्टी मनाने गई थी, वहां से युवक उसे ले गया और शादी कर ली। शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mcUJ0N
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mcUJ0N
via IFTTT
Comments
Post a Comment