मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रतलाम सर्किल जेल पहुंचे डीजी:कैदियों के खानपान से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखी, प्रस्तावित नवीन जेल की जगह देखने गए
जेल महानिदेशक जीपी सिंह शनिवार को दो दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उन्होंने बिबडोद रोड पर ग्राम रामपुरिया में 1500 बंदियों की प्रस्तावित नवीन जेल के लिए हेतु आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। जेल में पहुंच मुलाकात के लिए आए बंदियों के परिजनों से पूछताछ की। जेल की विभिन्न शाखाओं की जानकारी लेते हुए रिकार्ड का अवलोकन किया। महानिदेशक ने जेल, अस्पताल और नशामुक्ति वार्ड में भर्ती बंदियों के उपचार, नशे की लत से ग्रस्त बंदियों से उनके नशे की लत लगने के परिवेश की जानकारी प्राप्त की। आर्ट ऑफ लिविंग के 3 बैच में शामिल बंदियों से संस्मरण सुने। सजायाफ्ता और हवालाती बंदियों की परेड देखी। उनकी समस्यायें सुनी। भोजनशाला में बंदियों के लिए निर्मित भोजन को देखा। बंदियों के इंनकमिंग, टेलीफोन बूथ भी देखे। इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेल चिकित्सक डॉ. गौरव आशीष, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। जेल महानिदेशक सिंह ने ईसीजी मशीन, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम देने को कहा। शीघ्र ही रतलाम सर्किल की समस्त जेलों पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाने के लिए निर्देशित किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EryXiI7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EryXiI7
via IFTTT
Comments
Post a Comment