नर्मदा नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत:घाट पर स्नान-पूजा न करने की सलाह, एकादशी पर दीपदान नहीं कर पाएं श्रद्धालु Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

नर्मदा नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत:घाट पर स्नान-पूजा न करने की सलाह, एकादशी पर दीपदान नहीं कर पाएं श्रद्धालु

नर्मदापुरम में सेठानी घाट के सामने और आसपास पिछले 4-5 दिनों से मगरमच्छ (क्रोकोडाइल) दिखाई दे रहा है। जिससे अब सेठानी घाट पर लोगों में दहशत, खौफ का माहौल है। नर्मदा नदी में स्नान करने वालों की संख्या में कमी आ गई है। घाट पर होमगार्ड के अलावा फॉरेस्ट के अमले ने डेरा डाल दिया है। सुबह से शाम तक वन विभाग के डिप्टी और फॉरेस्ट गार्ड सेठानी घाट पर ड्यूटी कर रहे। वन विभाग की तरफ से जगह-जगह मगरमच्छ से सावधानी के लिए बैनर-फ्लेक्स लगाएं गए। जिसमें लोगों को सलाह दी कि “नदी में मगरमच्छ होने से घाट पर स्नान व पूजा नहीं करें।” बुधवार को देवशयनी एकादशी थी। लेकिन मगरमच्छ की दहशत के कारण कई श्रद्धालु मां नर्मदा में दीपदान व पूजन नहीं कर सकें। बुधवार दोपहर 3 बजे फॉरेस्ट कर्मियों ने यह बैनर लगाएं है। एक दिन पहले मंगलवार को मगरमच्छ होने जानकारी होने से स्थानीय लोग तो किनारे पर नहीं पहुंच रहे। दूसरे शहरों से आने वाले लोग अंजान होने से नर्मदा किनारे पर स्नान और पूजन-पाठ दोनों कर रहे है। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती है। नर्मदा नदी में सेठानी घाट पर ऐसा पहली बार है जब पानी में मगर (क्रोकोडाइल) दिखाई दे रहा है। ऐसी संभावना है कि अन्य नदी से बारिश का पानी बह कर नर्मदा तक पहुंच रहा है, जिससे कहीं से बह कर मगरमच्छ नर्मदा में आ गया है। बारिश के पानी से नर्मदा का पानी मठमेला हो चुका है ऐसे में पानी में स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ता है, इस स्थिति में सेठानी घाट पर बड़ी घटना घट सकती है। अनाउंसमेंट बंद, सीटी बजाकर हिदायत दें रहे जवान मगरमच्छ 4-5 दिनों से दिख रहा है। फॉरेस्ट विभाग की तरफ से सोमवार को एडवाजरी भी जारी की गई। मंगलवार को बैरिकेड्स लगाएं गए। बुधवार को बैनर तक लगाएं गए। लेकिन घाट पर बने कंट्रोल रुम से अलाउंसमेंट नहीं किया जा रहा। होमगार्ड जवानों सीटी बजाकर आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के करीब ना जाने की हिदायत दे रहें। ऐसे में घाट बड़ा होने से कुछ श्रद्धालु तो बात मान रहे, थोड़ी दूर बैठे श्रद्धालु, लोग होमगार्ड जवानों को इग्नोर कर जान जोखिम में डाल नहा रहे। विधायक ने सर्च ऑपरेशन और आवागमन पर रोक लगाने के निर्देंश दिए नर्मदा नदी में सेठानी घाट के पास मगरमच्छ दिखने के मामले पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने संज्ञान लिया। विधायक ने वनमंडल अधिकारी को पत्र लिख कहा कि सेठानी घाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट, परमहंस घाट, विवेकानंद घाट,हर्बल पार्क घाट सहित आसपास के घाटों पर स्नान किया जाता है। रोजाना श्रद्धालु मां नर्मदा की पूजन व स्नान करने पहुंचते है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मगरमच्छ को पकड़ने सर्च अभियान चलाया जाएं। इस के लिए कहार समाज के गोताखोरों की मदद ली जाएं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए घाट पर आवागमन में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। श्रद्धालु बोले, घाट पर खड़े हो जवान, अनाउंसमेंट किया जाए श्रद्धालु ओम रघुवंशी ने कहा मगरमच्छ दिखने का पता चला। लेकिन कुछ श्रद्धालु अभी भी घाट पर जानकारी नहीं होने के अभाव में नहा रहे। होमगार्ड व फॉरेस्ट गार्ड की संख्या बढ़ाकर उनकी नीचे नदी किनारे ड्यूटी लगाएं। अनाउंसमेंट बार-बार होना चाहिए। बचाव के लिए बैनर लगाएं, लोगों को हिदायत दे रहे डिप्टी रेंजर जगदीश बैरासी का कहना है कि मगरमच्छ दिखने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देंश पर हमारी ड्यूटी लगाई गई है। हम व होमगार्ड जवान सुबह से शाम तक लोगों को मगरमच्छ होने से बचाव के लिए घाट से दूर रहने की सलाह दे रहें। मगरमच्छ दिखते की सूचना पर उसका रेस्क्यू भी किया जाएगा। मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए चंबल सेंचुरी से किया संपर्क नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर घाटों पर नागरिकों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मां नर्मदा से मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय वन विभाग और चंबल स्थित सेंचुरी चंबल रिवर पालीघाट भी संपर्क कर रहे है। नागरिकों से कहा कि घाटों पर जाने से पूर्व सावधानी अवश्य बरतें।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l7mhJI8
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...