मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में हाथरस वाले बाबा का आश्रम, पुलिस की दबिश:आश्रम में बाबा का नाम रंग से पोता, 10 मई को आए थे आखिरी बार
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ हादसे में 122 लोगों की मौत के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल पूरे देश में चर्चित हो गया है। बाबा अभी फरार है, लेकिन बाबा के जहां भी आश्रम हैं वहां उनकी तलाश की जा रहा है। भोले बाबा का एक आश्रम ग्वालियर में तिघरा रोड पर है। यहां जब दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो बाबा के सेवादार उनके नाम पर सफेद रंग पोतते नजर आए। सत्संग मंच पर जहां बाबा का बैनर लगा था उस एरिया को कपड़े से ढक दिया गया। इतना ही नहीं सेवादार यह तक कह रहे हैं कि यह आश्रम बाबा का नहीं है। वो तो बाबा ने किराए पर लिया था। 10 मई को आखिरी बार बाबा यहां परिवार सहित आए थे। उसके बाद वह पूरा आश्रम खाली कर गए हैं। पर बता दें कि यहां बाबा के आदेश पर सारी गतिविधियां संचालित हो रही थी। इतना ही नहीं हाथरस में भगदड़ कांड के बाद यहां आनन-फानन में बाबा के नाम के बैनर उतारकर दीवारों को पोत दिया गया। बुधवार शाम काे पुलिस की टीम भी यहां तलाश करने पहुंची थी। बाबा की तलाश में तलघर से लेकhर आश्रम के सत्संग मंच तक खंगाला गया है। यहा बता दें कि यूपी के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के सत्संग में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई थी जब बाबा के चरणों की धूल को लेने के लिए भक्तो में भगदड़ मच गई। इसकी समय यहाँ सेकड़ो लोग भीड़ के पैरों तले कुचल गए। 122 मौत की अभी पुष्टि हो चुकी है। न जाने कितने लोग घायल हैं। इस घटना के बाद से भोले बाबा उर्फ सूरज पाल गायब है। पुलिस लगातार बाबा की तलाश कर रही है। बाबा के देशभर में जितने भी आश्रम हैं उनका पता लगाया जा रहा है। यहां बता दें की ग्वालियर की तिघरा रोड पर भी बाबा का एक आश्रम होने का पता लगा है। पुलिस बुधवार शाम यहाँ पहुंची है। पुलिस ने तलघर से लेकर मंच तक की तलाशी ली है। बाबा की तलाश में आश्रम पहुंची पुलिस हादसे के बाद से भोले बाबा गायब है। ऐसे में पुलिस को पता Bhar की ग्वालियर में तिघरा रोड पर भी बाबा का आश्रम है। ऐसे में ग्वालियर पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने तलघर तक में तलाशी ली है। 10 मई तक ग्वालियर में था बाबा वहाँ बाबा के सेवादार ने बताया की बाबा आखिरी बार यहाँ परिवार सहित 10 मई को आए थे। उसके बाद बाबा ये आश्रम खाली कर गए थे। सेवादार का कहना है कि बाबा के जाने के बाद यह आश्रम में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। मार्च 2024 में हुआ था आखिरी सत्संग गांव के लोगों ने बताया की भोले बाबा ने ग्वालियर में आखिरी सत्संग मार्च 2024 में किया था। उस समय यहाँ बहुत भीड़ लगी थी। जबकि प्रशासन और पुलिस की नजर में वो कार्यक्रम हुआ ही नहीं है। बाबा के नाम पर पोता रंग, कपडे से ढका मंच जब दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो बाबा के सेवादार आश्रम में जहां जहाँ उनका नाम लिखा था उसे सफ़ेद रंग से पोत रहे थे। इतना ही नहीं सत्संग मंच पर लगे बाबा के पोस्टर पर कपड़ा ढक दिया था। ऐसे समझिए पूरा मामला यूपी के हाथरस में भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के सत्संग में लाखों लोग शामिल हुए थे। मंगलवार दो जुलाई को जब बाबा की सत्संग का आखिरी चरण चल रहा था तभी बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए सभी भक्त आगे बढ़े। इस दौरान धक्का मुक्की हुई तो वहां तैनात सेवादारों ने पानी फेंककर भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया। जिस पर वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के बाद वहां सैकड़ों लोग फंसकर भीड़ के बीच में कुचल गए। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक लोग कुचलकर अपनी जान गंवा चुके हैं। घटना के बाद से बाबा सूरज पाल फरार है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sIgoP2r
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sIgoP2r
via IFTTT
Comments
Post a Comment