मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में शनिवार रात हिंदू संगठनों ने अस्पताल चौराहे में चक्का जाम कर दिया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया। हिंदू संगठनों के मुताबिक गाय का कटा हुआ सिर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के पीछे नारायण टंकी के पास नाले के अंदर बोरी में पड़ा मिला है। जिसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने चक्का जाम करते हुए कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम में विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के लोग शामिल रहे। घटना के संबंध में विश्व हिंदू परिषद् के जिला मंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाय की निर्मम हत्या कर कटा हुआ सिर नाले में फेंका गया है। जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जहां हम गौ माता की हत्या करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। पुलिस विभाग के लोगों ने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हंगामा बढ़ता देख सीएसपी रितु उपाध्याय मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ली गई है। घटना की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हम अभी बैठ कर बात करेंगे। आक्रोशित लोंगों को समझाइश दी गई है। आगे घटना की जांच के बाद जो निकलकर सामने आएगा। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vxiGEa4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vxiGEa4
via IFTTT
Comments
Post a Comment