मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जहांगीरपुरा में रविवार शाम को कारम नदी में पैर धोने गए किसान का पैर फिसल गया। जिससे वह तेज बहाव में बह गया। डूबने से किसान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार किसान श्रवण पिता सुखलाल (45) खेत से आकर पैर मिट्टी में होने से वजह से कारम नदी किनारे जाकर अपने हाथ पैर धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कारम नदी के तेज बहाव में बह गया। बताया गया कि किसान करीब एक किलोमीटर तक बहता गया। इसी दौरान सात मात्रा मंदिर के पास कुछ ग्रामीणों ने बहता देख उसे पकड़ कर बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। इस समय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गुजरी के समीप कारम और सुक्कड़ नदी भी उफान पर है। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aztG7Tq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aztG7Tq
via IFTTT
Comments
Post a Comment