मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सांई की रसोई होटल के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बंडा से सागर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक टीएस 03 यूसी 0789 के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर सांई की रसोई होटल के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएल 2421 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। वहीं बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 25 से 30 साल है। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में ट्रक को जब्त कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XjyE1Wf
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XjyE1Wf
via IFTTT
Comments
Post a Comment