मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सिटी रिपोर्टर }ग्वालियर | कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट इस साल क्लैट देना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्लैट 1 दिसंबर को होगा। टेस्ट पेपर एक ही शिफ्ट में होगा। इसके माध्यम से कैंडिडेट्स यूजी और पीजी दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों से पास हो। आरक्षित श्रेणी के लिए ये 40 परसेंट अंक रखे हैं। जो कैंडिडेट्स इस साल 12वीं की परीक्षा देंगे, वे भी क्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 4 हजार रुपए फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के लिए 3500 रुपए फीस निर्धारित की गई है। इसके बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर इसकी कॉपी साथ में रखनी होगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UYIGt5D
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UYIGt5D
via IFTTT
Comments
Post a Comment