मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नाबालिग के रेपिस्ट को आजीवन कारावास:जुन्नारदेव न्यायालय ने सुनाई सजा, पीड़िता को 2 लाख देने के दिये निर्देश
नाबालिग का शोषण कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है, इस आरोपी को शेष प्राकृतकाल तक आजीवन कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित किया गया है, जबकि पीड़िता को प्रतिकर देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी में विशेष लोक अभियोजक श्रीमति गंगावती डेहरिया ने बताया कि वरुड़ महाराष्ट्र के अमरावती बस स्टैंड में एक पीड़िता घूमते हुए मिली, पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया और मेडिकल परीक्षण कराया तो पता चला कि वो सात माह की गर्भवती है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि नवेगांव के 22 वर्षीय आरोपी सिकनलाल पिता कम्मू धुर्वे नामक युवक उसे अपने साथ ले गया था और बलात्कार कर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच के लिए नवेगांव पुलिस के सुपुर्द किया, तत्कालीन निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को सुनवाई के लिए जुन्नारदेव के अपर सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में प्रस्तुत किया था। तमाम साक्ष्यों, गवाहों के बयान सुनने के बाद दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी सिकनलाल धुर्वे को शेष प्राकृत जीवनकाल तक आजीवन कारावास और दस हजार अर्थदंड और धारा 506 भाग-दो में सात वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपए के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। न्यायालय ने पीड़िता के भविष्यवर्ती जीवन को देखते हुए उसे दो लाख रुपए प्रतिकर देने के लिए विधिक सहायता प्राधिकरण को आदेशित किया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Wqcu5gL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Wqcu5gL
via IFTTT
Comments
Post a Comment