मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
झूलेलाल चालीहा महोत्सव का शुभारंभ:कथावाचक मुकेश महाराज, हीरो हिंदू, राजकुमार वाधवानी सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी शामिल
संतनगर के बर्तन बाजार स्थित मंदिर परिसर में झूलेलाल चालीहा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से किया गया। झूलेलाल कल्याण मंडल के तत्वावधान में चालीहा उत्सव 40 दिनों तक चलेगा। जिसमें राजकुमार वाधवानी के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा अर्चना और आरती पल्लव किया जाएगा। इस मौके पर कथावाचक मुकेश महाराज और हीरो हिंदु सहित अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी महोत्सव में शामिल हुए । चालीहा साहब सिंधु संस्कृति, सभ्यता के साथ प्रेम भाईचारे तथा एकता का प्रतीक है। जो देश की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि अच्छी फसल एवं मनोकामना पूर्ण करने हेतु 40 दिनों का उपवास धारण कर मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम जैसे लोकगीत, संगीत, आरती, भजन, बहिराणे साहिब की पूजा, छेतज डांडिया एवं मनोकामना पूर्ण करने हेतु सामूहिक प्रार्थना की जाती है। यहां बता दें कि सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के चालीहे साहिब का शुभारंभ संत नगर में अनेक स्थानों पर 16 जुलाई मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iUKItSh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iUKItSh
via IFTTT
Comments
Post a Comment