मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डबलचौकी | ग्राम पंचायत खंडेल के तत्वाधान में रोटरी क्लब लाइंस क्लब एवं मिताशा फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम खराडिया के तालाब में 1100 पौधे रोपे गए। 20 साल पहले जिस तालाब से गांव के ग्रामीण पीने के पानी का उपयोग करते थे, धीरे-धीरे उसमें व्याप्त गंदगी एवं तालाब के सूखने पर जाग्रत हुए ग्रामीणों ने तालाब का गहरीकरण किया एवं उसके आसपास पौधारोपण के साथ तालाब को पूर्ण जीवित करने का संकल्प लेकर 1100 पौधे लगाए। संस्था के पूर्व कलेक्टर सीबी सिंह, पूर्व अपर कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, अनीश मलिक की उपस्थिति में सरपंच अनमोल मुकेश चौहान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री धनसिंह चौहान, राधेश्याम दांगी, दिलीपसिंह, रघुनाथ दांगी, रमन बैरागी आदि उपस्थित थे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NdpJ1a4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NdpJ1a4
via IFTTT
Comments
Post a Comment