मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने मंगलवार को खोजनपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कर्मचारी से ट्रेंचिग ग्राउंड पर कचरे के उचित प्रबंधन एवं उसको विंड रौस करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने उक्त कंपनी को तय समय सीमा के भीतर कचरे की प्रोसेसिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो अधिक मशीनरी एवं श्रमिकों की मात्रा को बढ़ा कर उक्त कार्य करें। कलेक्टर ने कहा है कि कचरा प्रबंधन शहर का प्रमुख मुद्दा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। समय पर काम नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर टेंडर निरस्त भी किए जा सकता हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर असवन राम चिरामन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sA0NRWp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sA0NRWp
via IFTTT
Comments
Post a Comment