मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सावन के पहले सोमवार बाबा बटेश्वर का विशेष श्रृंगार:मन महेश रूप में दिए दर्शन, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन
भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा बटेश्वर का श्रृंगार मन महेश स्वरूप में किया गया। समिति के सदस्य संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि सोमवार प्रातः काल नियमित एवं समिति के संकल्पित सेवादारों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शाम 6 बजे से श्रृंगार रात्रि, 8 बजे महा आरती, भजन संध्या, महामृत्युंजय जाप एवं मध्य रात्रि में शयन आरती संपन्न हुई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DuGEhpJ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DuGEhpJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment