मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम| स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पीके चटर्जी चेयरमैन संज्ञा शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, प्रोनोती चटर्जी डायरेक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण जनरल मैनेजर सोनल सोखी ने दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी ने कहा विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा को समर्पित है। वाइस प्रिंसिपल लक्ष्मी पलोहिया ने आभार प्रकट किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x0WEYXC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x0WEYXC
via IFTTT
Comments
Post a Comment