मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शराब के नशे में युवक ने सांप को पकड़ा:तीन बार काटा फिर भी बाजार में लेकर घूमता रहा, घबराहट होने पर भर्ती करवाया
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में एक शराबी युवक को लोग मना करते रहे और वह सांप को पकड़कर घूमता रहा। सांप ने युवक को तीन बार काटा फिर भी नशे की धुन में युवक सांप पकड़ने की कोशिश करता रहा। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। चक्कर आने पर गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सर्प मित्र को बुलाकर सांप को जंगल में छोड़ा गया। वहीं स्थिति बिगड़ने पर सर्पदंश के शिकार शराबी को बेहोशी की हालत राजगढ़ रेफर किया गया है। घटना सोमवार को छापीहेड़ा के खरली मोहल्ला की है। जहां शराब के नशे में सिद्धनाथ पिता आत्माराम वर्मा (25) को बारिश के कारण बाहर आया एक सांप दिखा। नशे की हालत में युवक को सांप पकड़ने की धून सवार हो गई। इसी दौरान लोगों ने देखा तो उसे मना किया पर युवक नहीं माना। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छटपटाते सांप ने युवक को तीन बार काट लिया। ग्रामीणों ने इतनी ही देर में सर्प मित्र के नाम से पहचाने जाने वाले गोविंद नामदेव को बुलाया। इसी दौरान बेहोश होने पर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छापीहेड़ा में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है सांप ज्यादा जहरीला नहीं था, इसलिए शराबी युवक की जान बच गई। बाद में सर्प मित्र गोविंद नामदेव ने सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। घटना सोमवार दोपहर 4 बजे के करीब की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4WB9YPD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4WB9YPD
via IFTTT
Comments
Post a Comment