मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी के पास देर रात खड़ी ट्राली में कार अनियंत्रित होकर घुस गई। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल नरयावली एक गमी में गए थे। जहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार रात करीब 1 बजे बेरखेड़ी के पास खड़ी ट्राली में कार क्रमांक एमपी 04 पीएल 0634 आकर टकरा गई। घटना के समय कार में छह लोग सवार थे। घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लखन सौर उम्र 30 साल निवासी ढोगा गड़रिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल ललता बाई, तीजा बाई, बृजेश सौर, गनपत सौर और संजय सौर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zmRqrPE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zmRqrPE
via IFTTT
Comments
Post a Comment