मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
व्यापारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या:सूदखोरों की प्रताड़ना से था परेशान, पुलिस को आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
झाबुआ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक शशिकांत खत्री ने गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आधा दर्जन के लगभग लोगों के खिलाफ उधार लिए पैसे पर मूल और ब्याज से अधिक राशि मांगने पर झाबुआ कोतवाली में मय सबूतों के साथ आवेदन दिया था। मृतक युवक विगत कई माह से झाबुआ के सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान था। आवेदन देने के बाद सूदखोर और उनके चमचों ने लगातार मृतक और उसके के पुत्र को आवेदन वापस लेने और समझौता करने के लिए डरा और धमका रहे थे। मृतक इससे पहले भी अपनी नसों में हवा वाला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। झाबुआ कोतवाली प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि शशिकांत खत्री ने पुलिस को पैसे के लेनदेन को लेकर आवेदन दिया है। उन आवेदन पर जांच चल रही थी। इसी बीच गुरुवार 23 मई को युवक खत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव का पीएम कर शव को परिजनों के दे दिया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RYTs41Z
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RYTs41Z
via IFTTT
Comments
Post a Comment