मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक ग्राम छीतापुरा में नल जल योजना में बनी पानी की टंकी और पेयजल सप्लाई में बरती जा रहीं लापरवाही की पोल गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत निरीक्षण में खुली। कुछ साल पहले ही बनी पानी की टंकी से पानी लीकेज होते मिला। सीईओ रावत ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की उपयंत्री को निर्देश दिए गए की उक्त टंकी का मूल्यांकन डीपीआर अनुसार करें। गुणवत्ता की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजे। सीईओ रावत ने छीतापुरा भ्रमण कर नल जल योजना के कार्यों, मनरेगा एवं 15 वित्त से किया जा रहे कार्य आरोग्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया। नल जल योजना के तहत बनाई गई टंकी एवं नल कनेक्शन का घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा घरों में नल कनेक्शन किए गए हैं, लेकिन पानी का रिसाव होने के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा जल सप्लाई के लिए बनाए गए कूप का निरीक्षण भी किया गया। मनरेगा योजना से अमृत सरोवर का निर्माण देखा। शीघ्र पिचिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य केंद्र को भी सीईओ रावत ने देखा। केंद्र पर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। भ्रमण उपरांत सीईओ जनपद केसला रंजीत ताराम व तकनीकी अमले को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत में जल संवर्धन के लिए सोखता गढ़े, जल सोखता ट्रेंच आदि के कार्य मनरेगा से स्वीकृत किए जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद केसला, सहायक यंत्री, उपयंत्री आदि उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BeEdcjq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BeEdcjq
via IFTTT
Comments
Post a Comment