मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिण्ड के गोपालपुरा-ऊमरी स्टेट हाइवे पर बुधवार सुबह 10.30 बजे टोल बैरियर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक टक्कर मार दी। । इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठी एक वृद्धा घायल हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरी निवासी विकास यादव पुत्र दिलीप यादव उम्र- 22 वर्ष अपनी दादाी विमला देवी को इलाज के लिए बुधवार सुबह अस्पताल लेकर आया था। यहां से दवा लेने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तभी सुबह 10.30 बजे के करीब टोल बैरियर के पास तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विकास को गंभीर चोटें आई तो उसकी दादी भी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों द्वारा उसे पकड़ लिया गया। इस घटना की सूचना ऊमरी पुलिस का देते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां विकास यादव की हालत खराब होती देख चिकित्सक ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। इस बीच मामले की सूचना मिलने पर ऊमरी पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wi1JYtD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wi1JYtD
via IFTTT
Comments
Post a Comment