मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के बेटमा में कार और अज्ञात वाहन में टक्कर:5 लोगों की मौत की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं; अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर हादसा
इंदौर के पास बेटमा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर आ रही है। एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी दैनिक भास्कर को बताया कि हमें 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है। हम मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची है। हादसे की तस्वीरें देखिए - खबर लगातार अपडेट की जा रही है.. ये खबर भी पढ़ें - नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 4 की मौत: श्योपुर में बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार श्योपुर में बुधवार को भोपाल जैसा हादसा सामने आया। यहां बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्रॉली सूखी नहर में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बलावनी रोड पर हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dor3itR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dor3itR
via IFTTT
Comments
Post a Comment