CBI इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:भोपाल में घर से मिले सोने के बिस्किट; आरोपी पर नर्सिंग घोटाले की जांच का जिम्मा Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

CBI इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:भोपाल में घर से मिले सोने के बिस्किट; आरोपी पर नर्सिंग घोटाले की जांच का जिम्मा

भोपाल में सीबीआई के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने ही 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि घूस लेते पकड़ाए इंस्पेक्टर राहुल राज पर मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है। रविवार को सीबीआई की एक टीम ने भोपाल में आरोपी इंस्पेक्टर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा और उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं। रिश्वत देने वाले भी सीबीआई के हत्थे चढ़े सीबीआई निरीक्षक राहुल राज को रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। राहुल राज सही सुइटबिलिटी रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। आरोपियों को 29 मई तक रिमांड पर भेजा गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 29 मई तक पीआर पर भेज दिया है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7A, 8, 9, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। इंदौर, रतलाम में 9 लोगों को गिरफ्तार किया सीबीआई ने रविवार को इंदौर और रतलाम में भी कार्रवाई की। जहां से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार रतलाम में 2 दिन से सीबीआई ने डेरा डाल रखा था। पुलिस को भी नहीं मालूम कि टीम कहां जांच कर रही थी। स्थानीय पुलिस फोर्स को साथ तो लिया था, लेकिन उन्हें भी कार्रवाई से दूर रखा गया। सीबीआई रविवार को रतलाम से एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है। बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई का एक जांच दल नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रहा है। सीबीआई के जांच दल में एमपी नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी, सीबीआई के अफसर और पटवारी शामिल हैं। NSUI ने की थी सीबीआई को शिकायत सीबीआई के इंस्पेक्टर राहुल राज की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद एनएसयूआई ने दावा किया है कि उनकी शिकायत पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। जिसके बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया है। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने कहा कि वे जल्द ही अन्य भ्रष्टाचारी निरीक्षकों और नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल नर्सिंग कॉलेज संचालकों और दलालों की जानकारी सीबीआई को सौंपेंगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GAhj1ux
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...