मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
MP में चौथे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग आज:1 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट, 74 प्रत्याशी मैदान में
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी। इन सीटों में इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा शामिल हैं। इन सीटों पर 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 74 उम्मीदवारों में से 69 पुरुष और 5 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार इंदौर में और सबसे कम 5 खरगोन में हैं। देवास, मंदसौर, इंदौर, खरगोन और खंडवा में कोई महिला उम्मीदवार नहीं हैं। इन आठ लोकसभा सीटों में 16 जिलों के 64 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव की तैयारी पर एक नजर ये खबर भी पढ़ें - MP में 8 सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में मध्यप्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी इंदौर लोकसभा सीट और सबसे कम कैंडिडेट खरगोन लोकसभा सीट पर हैं। इस दौरान 1.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vRiueOo
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vRiueOo
via IFTTT
Comments
Post a Comment