मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में किरण फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं ने लगाया शिविर:चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की नि:शुल्क जांच, 7 लोगों ने देहदान का फार्म भरा
जीवन सार्थक संस्था, फूड लवर्स, पावनी, किरण फाउंडेशन, शरद फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने 10 नंबर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवा वितरित की गई। शिविर में पहुंचीं महापौर मालती राय ने 7 लोगों का देहदान और अंगदान का फार्म भरा। शिविर में मुंह के कैंसर, हृदय रोग, किडनी एवं शुगर रोग, महिला एवं प्रसूता रोग, दांत की जांच, त्वचा रोग समेत ईसीजी जैसी जांचें की गईं। शिविर में डॉ. दिव्या निगम वरिष्ठ, डॉ. अंकिता निगम, डॉ. राकेश भार्गव, डॉ जस्टिन लोबो, डाॅ.शैलेंद्र दुबे सहित टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TfVqPcM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TfVqPcM
via IFTTT
Comments
Post a Comment