मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया प्रयोग किया है। यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने बताया कि स्टेच्यू चौराहे से कोतवाली रोड तक फोर व्हीलर वाहन और थ्री व्हीलर वाहन के चलते जाम की स्थिति निर्मित होती थी। घंटों जाम में फंसकर लोग परेशान होते थे। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के द्वारा एक बैठक ली गई थी। जिसमें उन्होंने इसे लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। इसलिए एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर स्टेच्यू चौराहे पर यातायात पुलिस ने स्टॉपर लगा दिया है। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चार पहिया और तीन पहिया वाहन स्टेच्यू चौराहे से होकर कोतवाली नहीं जा सकेंगे। लेकिन कोतवाली की तरफ से चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को आने दिया जाएगा। इसी चौराहे पर ठेले वालों की काफी भीड़ भी देखी जाती थी। जो यातायात व्यवस्था को बाधित करते थे। जिन्हें भी समझाइश दी गई है। वहीं सभी लोग इस नई व्यवस्था का पालन करें। जिसके लिए यातायात पुलिस के जवान यहां पर दिनभर तैनात रहेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gpxFK5y
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gpxFK5y
via IFTTT
Comments
Post a Comment